फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने उठाई प्रवासियों की समस्याएं, डीएम से की मुलाकात

विज्ञापन
आपनी मागों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के प्रवासी मजदूरों, गरीबों, किसानों की समस्याओं को लेकर नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात की। बताया कि प्रवासी मजदूरों के आने के बाद प्रशासन व पुलिस के लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जो लोग बाहर से आएउनको समुचित तरीके से क्वांरटीन नहीं किया गया। भोजन आदि की व्यवस्था न होने के कारण घरों, गांवों में रहने लगे। तमाम ऐसे लोग हैं जिनके पास एक पैसा भी नहीं। इसके कारण वह आवश्यक वस्तु व दवा आदि ले पाने में असमर्थ है। उनकी आर्थिक मदद की जाए। गरीबों, मजदूरों को रोजगार देने के अवसर प्रदान कराया जाए। बरसात का समय आ गया है। तालाबों व पोखरों से सम्बन्धित नालों की सफाई नहीं हुई तथा तहसील सगड़ी के तमाम गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। यदि समय से ध्यान नहीं दिया गया तो कोरोना संक्रमण तेजी से फैल सकता है और सामुदायिक रूप ले सकता है। जनपद में पुलिस उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व गरीब का सत्तापक्ष के इशारे पर मुकदमे लिखे जा रहे हैं। इसके माध्यम से नाजायज कार्यवाही हो रही है। तहसीलों व ब्लाकों के कर्मचारियों द्वारा जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। जिससे विवाद बढ़ रहे हैं। राजस्व व पुलिस की टीम द्वारा विवादित मसलों को हल कराया जाए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद रामाकांत यादव, बलिहारी बाबू, विधायक डॉ.संग्राम सिंह यादव, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल, अखिलेश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें