फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनसेवा केंद्र संचालक से 1.20 लाख रुपये छीनकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग बाजार में सहज जन सेवा केंद्र संचालक जैकी कुमार के साथ अज्ञात बाइक सवारों ने 1.20 लाख रुपये छीनकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे जैकी कुमार यूनियन बैंक कंजरा दिलशादपुर से एक लाख रुपये निकालकर अपने पास रखे 20,000 रुपये सहित बैग में रखा और बाइक से घर की ओर जा रहे थे। अमुआरी नरायनपुर एवं जमालुद्दीन पट्टी के बीच डीह स्थान पर सामने से आ रही एक बाइक पर तीन सवारों ने बैग छीन लिया।
विज्ञापन

जैकी कुमार ने बताया कि एक बदमाश ने गमछे से मुंह ढका हुआ था जबकि दो के मुंह खुले थे। वह किसी को पहचान नहीं पाया। बदमाशों ने मोबाइल भी लूट लिया। कोतवाली पुलिस ने तुरंत सूचना पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पीड़ित से जानकारी लेकर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह को त्वरित जांच के निर्देश दिए। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें