फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला से लूट का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
06 : कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश सुरेंद्र कुमार। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में महिला से ठगी, चोरी और लूट की वारदातों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के गहने, नकदी और बाइक बरामद की गई है। घायल बदमाश सुरेंद्र कुमार गोरखपुर जनपद के खजनी सहजनवा थाना क्षेत्र के सहजूपार गांव का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 3.30 बजे प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय को सूचना मिली कि एक अपराधी मोटरसाइकिल से जीयनपुर से वाराणसी की ओर जा रहा है। पुलिस ने करतालपुर रोड पर कुंदीगढ़ के पास घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में सुरेंद्र कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल इनामी बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बुलेट बाइक, तीन सोने की चेन, दो अंगूठियां, एक रिंग, 39,000 रुपये नकद, एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किए गए। आरोपी बदमाश ने 11 सितंबर को आजमगढ़ के सिविल लाइन में एक महिला से चेन व कंगन लूटे थे। इसके अलावा अंबेडकर नगर में भी महिला से लूट की थी।
विज्ञापन

कई जनपदों में दर्ज हैं 21 मुकदमे : एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ गोरखपुर, वाराणसी, संतकबीरनगर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर और आजमगढ़ समेत विभिन्न जनपदों में लूट, ठगी, चोरी और गैंगेस्टर एक्ट के तहत 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें