आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रजीत राजभर ने बताया कि आशा यादव ने मित्तूपुर, संजय राजभर ने रुद्रपुर मजहवी, गजराज राजभर ने टहर किशुनदेवपुर, राजेश ने रानीपुर धरनीपुर, सीता देवी ने ठेकमा, रेखा ने सराय मोहन, गीता गिरी ने गंभीरवन, अर्चना राजभर ने पटवध कौतुक, आलोक कुमार लहरी ने हैदराबाद, फखरे आलम ने रंगडीह, शशि प्रकाश ने समेंदा, मनोज कुमार ने लहुआ कला, अबू सालेह ने छपरा सुल्तानपुर, तेजबहादुर राजभर ने ऊंचहुवां, चिंतामणि राजभर ने महुजा नेवादा, प्रहलाद राजभर ने सुरहन, कमलेश राजभर ने गजंधर पट्टी भेदौरा, राहुल प्रजापति ने कप्तानगंज, प्रीति सिंह ने भगतपुर, पप्पू शाह ने बम्हौर से नामांकन किया।
बसपा से इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
आजमगढ़। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मेहनाजपुर से डा. गीता, मधनापार में श्रीलता, आराजी अमानी से सुभाष चद्र गौतम, ददरा भगवानपुर से डॉ. बाबू राम, कम्हरिया में जगजीवन प्रसाद, गोपालपुर में अनिल सरोज, जिगरसंडी में हंसराज पेरियार, जयराजपुर में गीता देवी, मधसिया में इंद्रावती देवी, कप्तानगंज से शीला यादव, गौरा हरदो से महाजन प्रजापति, टहर किशुनदेवपुर में राजाराम निषाद, भेदौरा में कुलदीप राजभर, पवई से हीरा राजभर, मकसुदिया में चन्द्रभान चौहान, कनेरी से त्रिलोकी राजभर, मुड़िहार में डा. इस्तेयाक, रानीपुर रजमो से बाबूराम यादव, उचहुवां से रमानंद राजभर, सम्शाबाद से पुनीता यादव, बागबहार से इंद्रावती निषाद, पल्थी में बीना कश्यप, कोल बाजबहादुर से सुमन यादव ने नामांकन किया। बढ़या से चन्देश कुमार, बड़सरा खालसा में कमलेश कुमार, हाफिजपुर से विनोद चौहान, जगदीशपुर से डा. निशा गौतम, रंगडीह से दीबा खां, सुरहन से श्यामली राजभर, पटवध कौतुक से अर्चना भारती ने नामांकन किया।