फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारिक कलह में फांसी लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के ढढ़नी गांव के बाग में युवक का फांसी पर लटकता शव पाया गया। परिवारिक कलह में एक माह पूर्व भी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान अंगद राम (25) पुत्र दीपचन्द निवासी ताजनपुर थाना निजामाबाद के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक सुबह घर से उठ कर बगीचे की ओर जाते देखा गया था। कुछ देर बाद गांव के अन्य लोग भी जब बाग की ओर पहुंचे तो देखा कि वह आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे चुका था। मृतक की अभी छह महीने पहले शादी हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते उसने एक माह पूर्व भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। किसी तरह जान बच गई थी। इस बार उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तहबरपुर पुलिस ने शव को पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें