फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के टाड़ी गांव के पास शनिवार को दिन में कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी अवधेश प्रजापति (38) पुत्र हंसराज प्रजापति शनिवार को बाइक से किसी काम से जिला मुख्यालय आ रहा था। अभी वह जहानागंज के टाड़ी गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही इंडिगो कार की चपेट में आ कर गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे इंडिको कार चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें