इस अवसर पर बच्चों ने नृत्यों और गीतों से सभी का मनमोह लिया। वहीं फैशन शो में बच्चों ने कैट वाक कर लोगों का दिल जीत लिया।
बतौर मुख्य अतिथि डीसीबी के चेयरमैन रामबुझारत यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने नृत्यों और गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का कैट वाक रहा। जिसमें विभिन्न परिधानों में सजे-धजे बच्चों ने जब कैट वाक करना शुरु किया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। लोगों ने करतल ध्वनि से उनका हौसला बढ़ाया।
मुख्य अतिथि रामबुझारत यादव ने कहा कि बच्चों को मानवीय मूल्यों का संस्कार दिया जाना चाहिए। इसके लिए शिक्ष्ाकों के साथ्ा ही अिभ्ाभ्ाावक भी अपनी जिम्मेदारी से नहीं हट सकते।
सीडीओ जौनपुर प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को सराहा कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में प्रतिभा उभर कर सामने आती है। कमला सिंह और प्रधानाचार्या अनामिका सिंह ने आभार जताया।
इस मौके पर प्रदीप सिंह, भीम सिंह, रामअवध सिंह, संध्या सिंह, गिरिजेश बरनवाल, श्यामलाल गौतम, शकील अहमद, छोटेलाल गौतम के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिप्रसाद दूबे ओर संचालन चंदन सिंह शशांक ने किया।