फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्वगणना के नए क्षितिज पर “ब्लैक पॉटरी नगरी” बनी प्रदेश में रोल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनगणना 2027 के तहत संचालित ऑनलाइन स्वगणना अभियान में जनपद ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दो लाख से अधिक स्वगणना पूर्ण कर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में रोल मॉडल जनपद के रूप में उभरकर सामने आया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई की देर शाम तक जनपद में लगभग 2 लाख 5 हजार स्वगणना पूर्ण हो चुकी थी, जिसके साथ आजमगढ़ लगातार तीसरे दिन भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इस अभियान का संचालन प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परिक्षित खटाना तथा जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। अधिकारियों के अनुसार सभी विभागों, प्रगणकों, सुपरवाइजरों तथा स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार स्वगणना अभियान में बरेली 1.75 लाख के साथ द्वितीय, मुरादाबाद 1.66 लाख के साथ तृतीय, शाहजहांपुर 1.65 लाख के साथ चतुर्थ तथा सोनभद्र 1.53 लाख स्वगणना के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बताया कि आजमगढ़ में पहली स्वगणना से दो लाख के आंकड़े तक पहुंचने की यह यात्रा जनभागीदारी, तकनीकी दक्षता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसे “डिजिटल जनगणना” की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें