फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हरबंशपुर वार्ड को देना है 24 घंटे पानी, ठेकेदार नहीं कर रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हरबंशपुर वार्ड को 24 घंटे पानी देने की शासन की योजना पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है, जबकि जल निगम नगरीय ने संबंधित फर्म को दिसंबर में ही कार्यादेश जारी कर दिया था। काम शुरू न होने के कारण विभाग शासन को प्रोग्रेस रिपोर्ट नहीं भेज पा रहा है। इस कार्य को नवंबर 2025 तक पूरा करना है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के हरबंशपुर वार्ड में पेयजल की समस्या है। जिनके घरों में सबमर्सिबल लगा है उनको तो भरपूर पानी मिल रहा है, लेकिन अधिकांश लोगों के घरों तक टोंटी का पानी सही से न पहुंचने के कारण हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। हरबंशपुर वार्ड के लोगों को 24 घंटा पानी उपलब्ध कराने की शासन की मंशा है।
इसके लिए जल निगम नगरीय ने 7.51 करोड़ का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी। इसकी शासन से स्वीकृति भी मिल गई। वार्डवासियों को 24 घंटा पानी उपलब्ध कराने के लिए 21.31 किमी पाइप लाइन बिछाकर 776 नए कनेक्शन दिए जाने हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक नल कनेक्शनों पर वाटर मीटर भी लगेगा। इसके लिए विश्वकर्मा मंदिर के पास बनी पानी की टंकी का प्रयोग किया जाएगा साथ ही एक नया नलकूप लगाया जाएगा। कार्य कराने की जिम्मेदारी प्रयागराज की एक फर्म को मिला है।
कार्य कराने के लिए विभाग की तरफ से दिसंबर में कार्यादेश जारी कर दिया, लेकिन ढाई माह से अधिक का समय बीत गया, हरबंशपुर वार्ड में काम शुरू करना तो दूर ठेकेदार ने अभी तक निर्माण सामग्री ही नहीं मंगवाई है। नलकूप, पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें