आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौकी से महज कुछ दूर पर दबंगों ने एक दुकानदार को बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने जांच का निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, लाटघाट अमिला रोड पर पिंटू सोनकर की सब्जी की दुकान है। उसकी दुकान पर एक युवक सब्जी लेने पहुंचा। युवका लेनदेन को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। इस बात से नाराज युवक ने साथियों को अपने गांव से बुला लिया। इसके बाद दुकानदार पिंटू सोनकर को बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से मारपीटा। बाजार में मौजूद लोगों ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इसी बीच किसी ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। इस घटना में घायल पिंटू सोनकर को अस्पताल में भेजा गया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बाजार में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पटीदारों में मारपीट हुई थी। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को जांच करने को कहा गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।