फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षाएं 28 से

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षाएं 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कुल 2555 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शिक्षा निदेशक ने बीएसए को पत्र जारी कर परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कक्षा एक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की परीक्षाएं मौखिक होंगी, जबकि कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों रूपों में ली जाएंगी। कक्षा दो एवं तीन के लिए अधिकतम अंक का 50 प्रतिशत मौखिक और 50 प्रतिशत लिखित, वहीं कक्षा चार एवं पांच के लिए 30 प्रतिशत मौखिक और 70 प्रतिशत लिखित भाग होगा।
कक्षा छह से आठ तक की सभी परीक्षाएं पूरी तरह लिखित होंगी, जो 50 अंकों की होंगी। इनमें 10 अंक बहुविकल्पी, 10 अंक अति लघु उत्तरीय, 20 अंक लघु उत्तरीय और 10 अंक दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए निर्धारित हैं। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी एबीएसए को तैयारी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि परीक्षाएं समय से और सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें