फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेज कराई छमाही परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के 2706 परिषदीय स्कूलों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन प्राइमरी की मौखिक और जूनियर की शारीरिक शिक्षा एवं गृह शिल्प/कृषि की परीक्षा आयोजित हुई, लेकिन विभाग की व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। विभाग द्वारा प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर प्रधानाध्यापकों को भेजी गई तो सभी ने ब्लैकबोर्ड पर लिखकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

जिनमें कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक व 524 कंपोजिट विद्यालय हैं। यहां कुल 332660 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उक्त बच्चों की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। दो से पांचवीं तक के छात्र लिखित व मौखिक परीक्षा देंगे। दो घंटे का पेपर होगा। 28 दिसंबर तक परीक्षाएं होंगी।
विद्यालय स्तर पर पेपर नहीं भेजा गया। ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों को उतार कर परीक्षा दिलाई गई। कक्षा एक के छात्र सिर्फ मौखिक परीक्षा दिए। वहीं जूनियर के छात्र-छात्राएं शारीरिक शिक्षा एवं गृह शिल्प/कृषि की परीक्षा आयोजित हुई। इस अव्यवस्था से बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधा घंटा तक शिक्षकों ने एक-एक प्रश्न को ब्लैक बोर्ड पर लिखा इसके बाद बच्चे परीक्षा दे सके।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र के लिए कोई बजट नहीं आता है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं ब्लैक बोर्ड पर ही लिखवाकर कराई जाती हैं। पहले भी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं ऐसे ही कराई गई थी। - राजीव पाठक, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें