फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणना तो कर ली लेकिन प्रमाणपत्र बांटते रहे एक दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मतगणना होने के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित नहीं किया जा सका। मंगलवार शाम तक निर्वाचित सदस्यों की घोषणा और प्रमाण वितरण का कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतगणना का कार्य ज्यादातर विकास खंडों में दोपहर तक पूरा कर लिया गया था। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी मतगणना की खुमारी उतारने में मशगूल रहे। जिसका परिणाम रहा कि विजेता प्रत्याशी देर रात तक प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार करते रहे लेकिन सिर्फ 12 ब्लाक के विजेता जिला पंचायत सदस्यों को ही प्रमाण पत्र वितरित किया जा सका। तीन से चार ब्लाकों के प्रमाण पत्र वितरण कार्य बाकी था। जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना का कार्य कुछ विकास खंडों को छोड़कर सभी विकास खंडों में दोपहर तक पूरा कर लिया गया था। शेष बचे विकास खंडों में भी मतगणना का कार्य देर शाम तक पूरा कर लिया गया था। लेकिन मतगणना के बाद प्रत्याशियों को चक्र वार मिले वोटों की फीडिंग का कार्य पूरा नहीं होने के कारण विजयी प्रत्याशियों की घोषणा और प्रमाण पत्र वितरण का कार्य पूरा नहीं हो सका था। इसका मुख्य कारण यह रहा कि अधिकारी मतगणना की समाप्ति के बाद मोबाइल बंद कर मतगणना की खुमारी उतारने में जुट गए। जिसके कारण कार्य बाधित हुआ। रात 9.30 बजे तक जनपद की 84 जिला पंचायत सीटों में से 33 सीटों के ही विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकी थी। देर रात तक यह कार्य चलता रहा इसके बाद भी 12 विकास खंड बच गए। डाटा फीडिंग कार्य पूरा होने के बाद ही विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। विजेता प्रत्याशी प्रमाण पत्र पाने के लिए जिला मुख्यालय पर डटे हुए थे। शाम चार बजे तक 18 ब्लाकों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी लेकिन शेष बचे चार ब्लाकों के विजेताओं की घोषणा नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें