फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबद-कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

Sun, 19 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार बिट्ठलघाट में रविवार को बैशाखी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सबद-कीर्तन से गुरुद्वारा गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर भी छका। सुबह गुरुद्वारे में श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश सुनहरी पालकी में हुआ। ज्ञानी सुंदर जी ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


सरदार कन्हैया सिंह ने बताया कि आज ही के दिन ही पंजाब प्रांत के आनंदपुर साहिब में सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। मौके पर सुरेंद्र सिंह, श्यामसुंदर, करतार सिंह, जगदीश सलूजा, सतीश सलूजा, राजेश अरोड़ा, संगम अरोड़ा, रंजीत सिंह, प्रधान सिंह, सतनाम सिंह, नवीन पाल, बंटी सिंह, कैलाश सिंह, अशोक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें