फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरारी काट रहे तीन आरोपियों पर जीआरपी ने की धारा 82 की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे राजकीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को धारा 82 की कार्रवाई की उद्घोषणा की गई। इस दौरान आरोपियों के आवासों पर नोटिस चस्पा करते हुए तत्काल हाजिर होने का अल्टीमेटम दिया गया। आरोपी गाजीपुर जनपद के रहने वाले हैं। जीआरपी आजमगढ़ द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। फरार चल रहे तीनों आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर व मऊ में मुकदमा विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जनपद के कोतवाली गाजीपुर के बरनहिया मिश्रौलिया पांडेय मोड़ गांव निवासी सागर बिंद व राईनी नई बस्ती गांव निवासी छोटू बिंद और जमानिया थाना क्षेत्र के भैड़पुर गांव निवासी सुंदर उर्फ सुन्नर सातिर अपराधी हैं। यह चलती ट्रेन, प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में चोरी, छिनैती, लूट व जहरखुरानी जैसी कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा भी दर्ज है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। न्यायालय के आदेश पर आजमगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद द्वारा उनके खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की उद्घोषणा की गई। इस दौरान आरोपियों के आवासों पर नोटिस चस्पा करते हुए तत्काल हाजिर होने को कहा गया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई।
गाजीपुर जनपद के तीन शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मऊ व गाजीपुर में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ धारा 82 की उद्घोषण की गई है। इसकी विवेचना मुझे सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणनाथ प्रसाद, जीआरपी थाना प्रभारी आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें