फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हा निकला मानसिक रोगी तो बाराती बनाये गये बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गौरी पहलवानपुर गांव में मंगलवार को बारात आयी थी। दुल्हा मानसिक रोगी था। इस बात का पता चलने पर लड़की वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया। बाद में हर्जा-खर्चा देने पर समझौता हुआ और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

कधरापुर के ही हरीरामपुर सियर गांव से बारात गौरी पहलवानपुर गई थी। बारात के पहुंचने पर लड़की वालों ने बारातियों का जबरदस्त स्वागत किया। सभी रस्म रिवाज के साथ सात फेरे भी संपन्न कराये गये। भोर में खिचड़ी की रस्म अदा करायी जा रही थी। इसी दौरान दुल्हा अजीबोगरीब हरकत करने लगा। घर में कोहबर की रस्म के दौरान दूल्हा शौच का बहना बना कर भाग खड़ा हुआ। काफी ढूंढने के बाद भी दूल्हा नहीं मिला। इस बीच लड़की वालों को पता चला कि दूल्हा मानसिक रुप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। इस बात पर लड़की वाले भड़क उठे और बारातियों को बंधक बना लिया। बाद में डेढ़ लाख रुपये का हर्जा-खर्चा मिलने पर समझौता हुआ और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें