फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी

Sat, 07 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 लालगंज तहसील गेट के सामने स्थित एक किराना व्यवसायी के घर में शुक्रवार की रात घुसे चोर नगदी सहित लाखों के सामान चुरा ले गए। व्यवसायी की बेटियों ने शोर मचाना चाहा तो उन्हें तमंचा दिखाकर शांत करा दिए। लालगंज पुलिस चौकी के पास चोरी की घटना से दूकानदारों में दहशत है। 
विज्ञापन



लालगंज बाजार निवासी विजय कृष्ण गुप्ता का लालगंज पुलिस चौकी गेट के पास मकान है। भवन के निचले हिस्से में किराने की दूकान है। जबकि ऊपरी तल पर परिवार सहित रहते हैं। तहसील परिसर में ही लालगंज पुलिस चौकी, सीओ और एसडीएम का आवास है। पुलिस चौकी से महज पचास मीटर दूर स्थित विजय के मकान में शुक्रवार की रात तीन चोर घुस गए। कमरे में विजय की बेटी श्रद्धा और नैंसी सोई हुई थी। जबकि विजय छत पर सो रहा था। चोर कमरे में घुसकर आलमारी खोल रहे थे। आहट मिलने पर श्रद्धा और नैंसी जग गई। वह दोनों शोर मचाना चाही, तभी चोरों ने तमंचा दिखाते हुए जान मारने की धमकी देकर उनका मुंह बंद करा दिया और कमरे से दस हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा ले गए। चोरी गए आभूषणों में सिकड़ी, चार अंगूठी, बाली, लाकेज, झुमका, पायल, हार आदि शामिल है।

चोरों के जाने के बाद लड़कियों ने शोर मचाया तो विजय सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। मजे की बात यह है कि पुलिस चौकी गेट पर रात को लोगों की भीड़ जुटी थी। लेकिन पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तक नहीं। शनिवार की सुबह विजय ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, जांच कर जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें