फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण से आएगी हरियाली, पर्यावरण होगा शुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया में पौधरोपण का शुभारंभ जूम एप के माध्यम से एमएलसी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एके शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण पर ग्रामीणों को बधाई दी। कहा कि पौधरोपण से हरियाली आएगी और पर्यावरण शुद्ध रहेगा।
विज्ञापन

एमएलसी ने पौधरोपण के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय को बधाई दी। इस अवसर पर 1300 पौधे गांव में वितरित किए गए। वहीं मनिकाडीह से लेकर हरैया गांव तक सड़क किनारे लगभग 5000 पौधे लगाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय ने संकल्प लिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद, एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे, ग्राम प्रधान अंकिता राय प्रतिनिधि अतुल राय ने पौधरोपण किया। साथ ही ग्रामीणों में पौधे वितरित किया गया। इस दौरान राजीव राय, अतुल राय, ज्ञान कुमार राय प्राचार्य, जयराम सिंह, अरविंद जायसवाल, संतोष राय, मुन्नी राज प्रजापति, घनश्याम गुप्ता व फिरतू राम सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें