फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहानपुर गांव के पास बुधवार की रात समय लगभग 12 बजे ब्लाक प्रमुख पद के दो दावेदारों के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के साथ ही गाली गलौज शुरू कर दिया। तु-तु, मैं-मैं के बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी शुरू हो गई। इस दौरान असलहों से कई राउंड फायरिंग का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेंहनगर ब्लाक प्रमुख पद सुरक्षित महिला के लिए आरक्षित है। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ. कैलाश यादव अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। तो वहीं पूर्व प्रधान व महाप्रधान राजेश सिंह कटहन भी अपने प्रत्याशी के लिए जोर लगाए हुए है। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ. कैलाश यादव के भतीजे संतोष यादव अपने डेढ़ दर्जन समर्थकों के साथ तरवां थाना के कोटवारी गांव से अपने मित्र के यहां से खाना खा कर बुधवार की रात वापस लौट रहे थे। लोहानपुर के पास दोनों राजेश सिंह व कैलाश यादव के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। वाद विवाद के बाद गालीगलौज और फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर दिए। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि पहले से ही लोहानपुर गांव के पास राजेश सिंह कटहन और उनके दो दर्जन समर्थक गाड़ियों से रास्ता जाम किए थे। जब रोड खाली करने की बात कही गई तो राजेश सिंह समर्थकों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दिया। संतोष ने राजेश सिंह व समर्थकों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। वहीं राजेश सिंह पक्ष की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें राजेश सिंह का आरोप है कि हम हटवा गांव से खाना खा कर वापस आ रहे थे और मित्र विरेंद्र सिंह को छोड़ने गुरेहथा गेट तक गए। तभी गोली चलने की आवाज पर लौट कर लोहानपुर गांव पहुंचे तो संतोष यादव व उसके दर्जन भर समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस जांच की कवायद में जुटी है। देर शाम तक कोई मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था।
00000000000000000000
घटना को लेकर दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील चंद्र तिवारी, इंस्पेक्टर, मेंहनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें