फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आमने-सामने की टक्कर में गल्ला व्यवसायी की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग पौने नौ बजे एक सड़क हादसे में गल्ला व्यवसायी सुरेंद्र गुप्ता उर्फ चिंटू (40) की मौत हो गई। तिलसड़ा गांव निवासी और वर्तमान में देवईत में रह रहे सुरेंद्र गुप्ता अपनी दुकान से बड़े भाई शोभा गुप्ता के साथ अहियाई बाजार की ओर निकले थे।
विज्ञापन

इसी दौरान इब्राहिमपुर निवासी हीरालाल चौहान (24) और उनके साथी जक्शन चौहान (18) भी देवईत बाजार सामान लेने जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण देवईत बाजार स्थित मार्ग पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सुरेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मेंहनगर थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई चक्रपानपुर भेजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवकों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल चल रहा है। मृतक सुरेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे और सभी का अलग-अलग कारोबार था। उनकी असमय मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें