सिधारी थाने का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी रंजन कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
सिआजमगढ़। सचिव लोक निर्माण विभाग व जिले के नोडल अधिकारी रंजन कुमार का सोमवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान सिधारी स्थित कृषि भवन और सिधारी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों ही जगहों पर साफ-सफाई का निर्देश अधिकारियों को दिया।
कृषि विभाग में उन्होंने कर्मचारियों के जीपीएफ पासबुक का निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि जीपीएफ पासबुक अपडेट नहीं है। उन्होंने डीडी कृषि को निर्देश दिया कि जीपीएफ पासबुक अपडेट कराएं। कार्यालय में साफ.सफाई ठीक न होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिये कि साफ.सफाई ठीक प्रकार से कराएं और आमजन को बैठने की व्यवस्था ठीक कराएं। इसके बाद उन्होंने सिधारी थाने का भी औचक निरीक्षण किया। जिसमें कार्यालय, माल खाना, कंप्यूटर कक्ष आदि को देखा। उन्होंने कार्यालय में फाइलों के सही तरीके से रख.रखाव के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरण को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। कब्जे और राजस्व के मामलों को एसडीएम व सीओ टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। थाना निरीक्षक को निर्देश दिया कि जो अपराधी जेल से रिहा हैं और जमानत पर छूटे हैं और जिसकी ईगल मोबाइल टीम द्वारा मानिटरिंग की जा रही है उसकी सूची उपलब्ध कराएं। नोडल अधिकारी ने सिधारी थाने में साफ.सफाई ठीक प्रकार से न होने पर थाना निरीक्षक को साफ.सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसपी सिटी पंकज पांडेय, सहायक पुलिस अधीक्षक ईला मारन, थाना निरीक्षक, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, एसडीएम सदर आशा राम आदि उपस्थित रहे।