फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 परियोजनाओं का लोकार्पण, 121 का शिलान्यास

विज्ञापन
अहरौला के बस्ती भुजबल मे गौवंश आश्रय स्थल का लोकार्पण करते पीडी अभिमंयु सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। गणतंत्र दिवस पर जनपदवासियों को परियोजनाओं के रूप में कई सौगातें दी गईं। इसमें 96 परियोजनाओं का लोकार्पण, 1107 आवासों में गृह प्रवेश और 121 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसमें अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, आवास, मनरेगा और एनआरएलम से तैयार होने वाली नर्सरी, सामुदायिक शौचालय, ग्राम पंचायत भवन, शोरूम, आंगनबाड़ी केंद्र और कैंटीन शामिल है। इससे पहले झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह और सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तहत बनने वाले पांच शोरूम के निर्माण का शिलान्यास किया। क्रिटिकल गैप से 4.48 लाख की लागत से सरस शो-रूम का निर्माण होगा। इसके बाद पिंक प्रेरणा कैंटीन का लोकार्पण किया। कम्यूनिटी सपोर्ट फंड के रूप में 1.36 करोड़ की धनराशि का डेमो चेक समूह की महिलाओं को दिया गया। डीएम ने विकास भवन से जिला शहरी विकास अभिकरण और स्वच्छता की झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लाक ठेकमा के ग्राम सरायमोहन में क्रिटिकल गैप योजना से 12.17 लाख की लागत से बनने वाले संकुल स्तरीय संघ के वर्कशेड का शिलान्यास किया। मुसहर समुदाय की महिलाओं का राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे बकरी पालन के प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया गया। सीडीओ आनंद कुनार शुक्ल ने ब्लाक तरवां के ग्राम पंचायत बांसगांव में आगनबाड़ी केंद्र, मौलानीपुर में गो-आश्रय स्थल का लोकार्पण किया और बस्ती में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीपीआरओ श्रीकान्त दर्वे, पीओ डूडा अरविन्द कुमार पाण्डेय, युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह आदि थे।
नगरीय निकायों में भी हुए लोकार्पण
डीएम एनपी सिंह ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में 14वें वित्त आयोग के तहत कराए गए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। नगर पालिका आजमगढ़ में 71.35 लाख की सात परियोजनाओं, मुबारकपुर में 116.91 लाख का छह परियोजनाओं, नगर पंचायत महराजगंज में 10 सीटेड सामुदायिक शौचालय, सरायमीर में हाबू खां-नंदाव मोड़ तक निर्माण कार्य, कटघर लालगंज में आदर्श नगर योजना के तहत चहारदीवारी, गेट एवं परिसर में इंटरलाकिंग, मेंहनगर में अवस्थापना विकास निधि के नाला निर्माण कार्य, बिलरियागंज में इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

345 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति स्वीकृति-पत्र
गणतंत्र दिवस पर डीएम ने नेहरू हाल में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का शुभारंभ किया। पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति में अग्रसेन बालिका इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, निस्वां इंटर कालेज की छात्राओं को प्रतिकात्मक रूप से छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित किया। आठ विद्यालयों में अनुसूचित जाति के 137, सामान्य के 17, पिछड़ा वर्ग के 120 व अल्पसंख्यक वर्ग के 71, कुल 345 छात्रों को स्वीकृति पत्र दिया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में पूर्वदशम व दशमोत्तर के 197585 छात्रों को 11,924.38 लाख और वित्तीय वर्ष 2019-20 में पूर्वदशम व दशमोत्तर के 2,02,054 छात्रों को 14,372.50 लाख की धनराशि निदेशालय से अंतरित की जा चुकी है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, डीएमओ साहित्य निकष सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जितेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें