अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की दी सलाह
उन्होंने पास्को एक्ट के प्रभाव पर सवाल उठाते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने जीवनसाथी का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और किसी भी तरह के लालच या छलावे से बचना चाहिए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को ऐसे संस्थानों का दौरा कराने को कहा जहाे यौन अपराधों के दोषी बंद हैं, ताकि छात्राएं उनकी मानसिकता और चालाकियों से परिचित हो सकें।
इसे भी पढ़ें; UP News: चंदौली में बेकाबू होकर नहर में पलटी पिकअप, एक तस्कर की मौत; कई गोवंश भी मरे
हर 15 दिन में एक दिन छात्राएं बनाएं भोजन
राज्यपाल ने गर्ल्स हॉस्टल और मेस की व्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मेस में केवल कुक और सफाई कर्मी को ही प्रवेश दिया जाए। छात्राओं को हर पंद्रह दिन में एक बार स्वयं भोजन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। क्योंकि यह भी उनका एक काम है। उन्होंने कहा कि उनके साथ एक टीम चलती है जो कार्यक्रम के दौरान हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लेती है और उसकी रिपोर्ट हमें सौंपती है। टीम की जांच में हॉस्टल में कहीं-कहीं शराब की बोतलें भी मिलती है। इसलिए विवि परिसर में बाहर का सामान बंद कराइए। तभी हम इसको नशे और ड्रग्स से बचा सकते हैं।
पीएम सेतु योजना के बारे में दी जानकारी
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ की पीएम सेतु योजना शुरू की गई। इससे देशभर की आईटीआई को जोड़कर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। सरकार रिसर्च और प्रोजेक्ट के लिए पैसे देने को तैयार नहीं है लेकिन डिमांड ही नहीं है। जब सरकार पैसा देने को तैयार है तो कोई इस पर काम तो करो।