फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति का नये फार्मूले पर काम कर रही सरकार: प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत का हर वह नागरिक राष्ट्रभक्त है जो किसी न किसी रूप में देेश को अपनी सेवाएं दे रहा है। यहां तक कि खेेती, किसानी व व्यापार करने वाला व्यक्ति भी देश के लिए बहुत कुछ कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने देश भक्ति का नया फार्मूला निकाला है। जिसमें भाजपा का समर्थक होना ही देशभक्ति है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने सोमवार को मीडिया से रुबरू होते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका मकसद जिले में कांग्रेस को मजबूत करना होगा। इसके साथ ही पार्टी को आम आदमी से जोड़ना होगा। जिले में जल्द ही मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करेंगे। उनके कार्यकाल में पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं होगी क्योकि मेरी कोई राजनैतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदुरी हवाईपट्टी के पास उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद जुलूस के शक्ल में वे जिला मुख्यालय पहुंचे जहां एक होटल में मीडिया से रूबरु हुए। इस अवसर पर रविकांत पांडेय, अजय सिंह, आलोक राय, जितेंद्र मिश्रा, आशुतोष सिंह, विवेक राय, एसपी राय, ओंकार पांडेय, सुधाकर राम, कैलाश, राजाराम, दिनेश, प्रिंस, मो. अख्तर, गोलू सिंह, सुजीत, मनीष, प्रशांत राय, अभिषेक, विपुल, मो. नजम, तेजबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें