फोटो संख्या ....
कमलेश की हत्या पर इनाम घोषित करने वालों पर हो कार्रवाई
विश्व हिंदू परिषद ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा पत्रक
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को कमलेश की हत्या पर इनाम घोषित करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्र प्रेषित किया। वक्ताओं ने कहा कि कमलेश तिवारी की हत्या करने वालों को 51-51 लाख का इनाम देने की घोषणा की गई थी। इन लोगों की भी इस हत्याकांड में संलिप्तता की जांच करा कर इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही संगठन ने पीड़ित परिवार को अनुमन्य राहत व सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की है। पत्रक देने वालों में गौरव सिंह, हरेंद्र, दीनानाथ, राजन, संतोष, अरविंद, राधामोहन, वरूण पाठक आदि शामिल रहे।
वहीं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। महासभा के पूर्वांचल युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार दूबे जाफरपुरी ने कमलेश तिवारी को न्याय दिलाने सहित योगी आदित्यनाथ पर बीते 2007 में वर्तमान हुए प्राणघातक हमले की भी जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर अरुण पाठक, सौरभ उपाध्याय, संतोष पांडेय, विनोद राय, आदर्श शुक्ल, राजी शुक्ला, रामकृष्ण मिश्रा, रामआसरे आदि रहे।
राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी किसान मोर्चा ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया जबकि कप्तानगंज में हिंदू युवा वाहिनी बिलरियागंज इकाई ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू राय के नेतृत्व में कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में बरदह बाजार में जुलूस निकाला गया। शिवम राय, रविंद्र यादव, अंकुश राय, प्रांजल, गोलू राय आदि उपस्थित रहे। हिंदू युवा वाहिनी बिलरियागंज ब्लाक की ओर से सोमवार को मंदुरी बाजार में शोक सभा हुई। दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक संयोजक अरुण राय बाग़ी, अधिवक्ता धीरेंद्र राय, हरिवंश मिश्रा, आलोक राय, रितेश राय, राहुल राय, तुषार राय, शिवा राय सुनील राय, शिवप्रसाद राय, उपेंद्र राय, राहुल राय, तुषार राय, शिवा राय, सोनू पांडे, शिव आशरे जायसवाल, विक्रम राय, आदि रहे ।
कमलेश तिवारी की हत्याकांड को लेकर बरदह में राष्ट्रीय क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी के किसान मोर?- फोटो : AZAMGARH