फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का गला घोट रही सरकार-दुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डा. संग्राम यादव व नफीस अहमद शुक्रवार को परानापुर में मीडिया से कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की आजमगढ़ में बुरी पराजय हुई, जिससे पूरे देश में संदेश गया कि आजमगढ़ में सपा मजबूत है। इससे बौखलाई प्रदेश सरकार ने जनपद के कुछ ब्लाकों को टारगेट पर रखा है। प्रशासन का दुरुपयोग करके उन पर कब्जा करना चाहती है। अतरौलिया, कोयलसा, रानी की सराय के ब्लाक प्रमुख चुनाव में निष्पक्षता पर सवार उठाते हुए कहा कि प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव के साथ खड़े निरक्षर बीडीसी सदस्य ने सहायक के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें सहयोगी नहीं मिला। अब डीएम मामले की जांच करवा रहे हैं। तहसीलदार बूढनपुर शशिप्रकाश सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीडीसी सदस्यों के यहां भी छापामारी की जा रही है। चंद्रेशखर यादव के प्रस्तावक के घर जाकर कानूनगो-लेखपाल ने घर को बंजर भूमि पर बताते हुए नापने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें