फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी कांड के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार

Sun, 22 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले कई दिनों से सपा सरकार को घेरने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार को आजमगढ़ में पूरे तेवर में दिखे। दादरी कांड, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था पर सीधे सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि 25 नवंबर से मुलायम के गढ़ सहित चार जिलों में भाजपा धरना प्रदर्शन कर सरकार को ललकारेगी।
विज्ञापन


नगरपालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में कई जिलों के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने दादरी कांड के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सरकार की इस विफलता से प्रदेश की छवि विश्व पटल पर खराब हुई है। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा पर तोहमत लगा रही।

प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। अलीगढ़ में छेड़खानी का विरोध कर रहे गौरव खटिक की हत्या कर दी गई। दादरी के एकलाख के घर सभी दल गए मगर गौरव घर कोई नहीं पहुंचा। वाराणसी में प्रतिकार यात्रा में शामिल संतों को सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठियाया। इसका मात्र उद्देश्य मुस्लिम तुष्टीकरण है। महराजगंज में प्रधान एवं अधिवक्ता सिंहासन यादव की हत्या के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को फसाएं जाने की निंदा की।
विज्ञापन


 कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार एवं किसानों की समस्याओं एवं विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग को लेकर भाजपा आजमगढ़, वाराणसी, कन्नौज एवं अलीगढ़ में 25 नवंबर से एक दिसंबर तक सात दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश महामंत्री एवं बरेली विधायक धर्मपाल सिंह ने पार्टी की नीति एवं धर्म तो प्रदेश के सहप्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने पार्टी विधायक और सांसदों को अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने की अपील की।

चौरसिया ने अहिष्णुता के नाम पर पुरस्कार लौटाने वालों से पूछा, दादरी से पूर्व हुई घटनाओं पर उन लोगों ने सम्मान लौटाया। अध्यक्षता गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला एवं संयोजन जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने की। मौके पर घोसी सांसद हरिनरायन राजभर, विधायक जयप्रकाश सिंह, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, जयप्रकाश निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गा राय, अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे।

बैठक में नहीं दिखी लालगंज की सांसद : अक्सर पार्टी के बैठकों से नदारद रहने वाले सांसद नीलम सोनकर प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से भी गैरहाजिर रही। मुलायम के गढ़ और वाराणसी लोकसभा सीट के बीच में स्थित लालगंज सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीती नीलम सोनकर का बैठक में न होना लोगों को खटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें