फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो बंदी

Sat, 21 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ गोरखपुर और सिधारी पुलिस ने शुक्रवार की रात निजामाबाद गांव के पास घेरेबंदी के एक ट्रक को पकड़ लिया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक में अरुणाचल प्रदेश निर्मित 1200 पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी। बरामद शराब हरियाणा के अंबाला से तस्करी कर लाई जा रही थी। जिसे पंचायत चुनाव में खपाया जाना था। 
विज्ञापन


एसटीएफ गोरखपुर के डिप्टी एसपी विकास त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वांचल के कई जिलों में हरियाणा से लाकर शराब बेचने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। पंचायत चुनाव के चलते बड़ी खेपों की आने सूचना के बाद उनकी टीम सक्रिय हो गई। शुक्रवार को सूचना मिली कि रात में तस्कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब ला रहे हैं जिसे सिधारी में उतारा जाएगा इसके बाद इसकी सप्लाई शाहगंज, जौनपुर, रसड़ा, बलिया एवं आजमगढ़ में की जानी थी।

एसटीएफ ने सिधारी पुलिस के साथ निजामाबाद के पास घेरेबंदी कर ली। रात 9.15 के करीब एक ट्रक आते हुए दिखाई पड़ा। रुकने का इशारा करने पर ट्रक पुलिस वाहन को ठोकर मारते हुए भागने लगा। थोड़ी दूर जाने पर ही पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान मध्यप्रदेश के बावडिया देवास थानाक्षेत्र के बालगढ़ निवासी रवि सिंह और मनोज गुज्जर के रूप में हुई। ट्रक में अरुणांचल निर्मित 1200 पेटी (57600 बोतल) विजान ब्रांड व्हिस्की बरामद हुई। तस्करों से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पंचायत चुनाव में बांटने के लिए हरियाणा के अंबाला से तस्करी करके लाई जा रही थी।

दोनों तस्करों के खिलाफ सिधारी थाने में केस दर्ज कराया गया है। टीम में दारोगा अशोक सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, पंकज शाही, पंकज शाही, भानु के अलावा सिधारी थाने की फोर्स शामिल थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें