फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए सरकार तैयार : ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर की फोटो। संवाद
विज्ञापन
अतरौलिया। पंचायत चुनाव को लेकर जारी कानूनी प्रक्रिया और सियासी बयानबाजी के बीच प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के दौरान बातचीत में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है और अदालत के निर्देशों का अक्षरश : पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्देश देंगे, सरकार उसी के अनुरूप आगे बढ़ेगी। संबंधित विभाग उनके पास होने के कारण उन्हें जमीनी तैयारियों की पूरी जानकारी है और चुनाव कराने को लेकर सरकार गंभीर है। इस दौरान मंत्री ने अनिल राजभर के बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा, कहा कि वह राजनीति में नए और अनुभवहीन हैं, जबकि वे स्वयं उनके चाचा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग और न्यायालय के निर्देशों में सामंजस्य है और सरकार का रुख पहले से स्पष्ट रहा है।
आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में सपा विधायक के गनर द्वारा अवैध असलहा लहराने के मामले पर मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा, आरोप लगाया कि सपा अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है और अब भी अपनी पुरानी कार्यशैली से बाहर नहीं निकल पाई है। उन्होंने इस प्रकरण में केवल गनर ही नहीं, बल्कि संबंधित विधायक की भूमिका की भी जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें