फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 85 बीघा गेहूं जला

विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवरा गांव में गेहूं के खेत में आग बुझाते अ​ग्निशमनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को आग की घटनाओं से किसानों का भारी नुकसान हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब 85 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं एक स्थान पर मंड़ई में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव शुक्रवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने रहर व पेड़ों की डालियों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
इससे आसपास की फसलें बच गईं।पुनवासी विश्वकर्मा, केवल विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, रामबचन विश्वकर्मा, अनिल, अरविंद, वीरेंद्र, जीतेंद्र, सुरेश, गोपाल, जियालाल ने बताया कि उनकी करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खेता पट्टी में शुक्रवार को दिन में 11.30 बजे 11000 वोल्ट बिजली के तार से गिरी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए करीब 20 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। इस आग से ध्रुव सिंह, रूपेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, मास्टर शैलेंद्र सिंह, रमाकांत सिंह और हृदय नारायण सिंह की 20 बीघा फसल जल गई।

सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवरा गांव में गेहूं के खेत में आग बुझाते अग्निशमनकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें