प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में सदर विधानसभा अध्यक्ष रामलखन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को फेल बताया गया और इसके खिलाफ जनता की आवाज बनने की बात कही गई।
प्रसपा के प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे गंभीर विषयों पर सरकार फेल है। नोटबंदी करके सरकार ने वित्तीय व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया, इसके बाद वैश्विक महामारी कोविड-19 से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की आवाज बनने की अपील की। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने किया।
इस दौरान सदर विधान सभा से युवजन सभा के विपिन यादव को अध्यक्ष और ओम प्रकाश यादव, योगेंद्र यादव को महासचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर डा.राजेंद्र प्रसाद, लालचंद्र यादव, ओमकार नाथ तिवारी, सीताराम यादव, सुरेंद्र चौहान, जयप्रकाश यादव, बलवंत यादव, संतोष यादव, बाबू लाल यादव, कैलाश यादव आदि उपस्थित रहे।