फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ छह माह पूर्व गांव के ही युवक ने गन्ने के खेत में जबरन दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी थी और कहीं बताने पर जान से मरने की धमकी भी दिया था। नाबालिग जब गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी परिजनों को हुई। परिजनों ने शनिवार केे महराजगंज थाने पर नामजद तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को थाने पर दी तहरीर में नाबालिग के परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व गांव का ही रामप्रकाश उसके साथ गन्ने के खेत में जबरन दुष्कर्म किया था। उसने जब विरोध किया तो राम प्रकाश ने उसकी पिटाई भी की और किसी से बताने पर जान से मरने की धमकी भी दिया। जिसके चलते नाबालिग ने किसी से कुछ नहीं बताया। परिजनों के अनुसार नाबालिग मानसिक रुप से बीमार भी है। छह माह बाद बच्ची गर्भवती हो गई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पूछताछ करने पर उसने परिजनों को आपबीती बता दी। इस पर परिजन शनिवार को उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामप्रकाश को चिकनहवा ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें