फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को दृढ़ संकल्पित सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। विकास खंड तहबरपुर के प्यारेपुर चंदाभारी स्थित आरआरएस स्कूल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह सखियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा था। बृहस्पतिवार को डिप्टी कमिश्नर बीके मोहन ने चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आने वाला समय समूह की महिलाओं का ही होगा। आज कोटा की दुकान, बैंक मित्र (बीसी सखी), रसोईया इत्यादि के चयन में समूह की महिलाओं को वरीयता दी जा रही है। समूह में रोजगार के अपार अवसर हैं।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। आधी आबादी को ऊपर उठाने के लिए यह मिशन कार्य कर रहा है। कई ब्लाकों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अगरबत्ती, मोमबत्ती, पापड़, आचार, मुरब्बा व जैविक खाद का उत्पाद कर रही हैं। इससे उनका जीविकोपार्जन चल रहा है। सहायक विकास अधिकारी त्रिवेणी राम, ब्लॉक मिशन प्रबंधक शिवलाल यादव, प्रशिक्षक घनश्याम प्रजापति व पवन कुमार यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें