फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी पते पर बनवा लिया पासपोर्ट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने पासपोर्ट में फर्जी पता दिखाकर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के आरोप में ग्राम मदारपुर थाना गंभीरपुर निवासी अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस की जानकारी के अनुसार अब्दुल्लाह ने 2011 में गंभीरपुर थाने के मदारपुर गांव के पते पर पहली बार पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद 2013 में इसके ऊपर प्राथमिकी दर्ज हुई। 2016 में वह थाने पर रिनुवल कराने गया, तो उसे पता चला कि उसके ऊपर मुकदमा दर्ज है।
इसके बाद उसने अपने गांव का पता बदलते हुए खालिसपुर रानी की सराय थाना में करा लिया। इसके बाद अब्दुल्लाह ने 2019 में रानी की सराय थाने से पासपोर्ट बनवा लिया। इसके बाद मुखबिर ने सूचना दी कि इसने फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट बनवाया है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और इस पर पुलिस ने ग्राम प्रधान से रिपोर्ट मांगी। खालिसपुर ग्राम प्रधान के पत्र के अनुसार, अब्दुल्लाह कथित पते का निवासी नहीं पाया गया।
इसके बाद हुई जांच में पाया गया कि अब्दुल्लाह ने कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर नया पासपोर्ट 17 जून 2019 को अपने नाम से जारी करवाया। क्षेत्राधिकारी नगर और थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटिला बाजार से शनिवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रानी की सराय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें