एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार को आठ शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के अंदर मारपीट करने वाले सात अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया गया तो वहीं गौवध के एक अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट खोली गई।
एसपी ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली खिजीरपुर निवासी अरविंद पुत्र कल्पनाथ व अभिलाष पुत्र रामधनी पर हत्या के मामले में, रतन सरोज पुत्र बरखू, जयबहादुर पुत्र धर्मराज, योगेंद्र यादव पुत्र दूबे यादव, निलेश यादव पुत्र योगेंद्र यादव, रूपेश यादव पुत्र सुबाष निवासी साफीपुर सरूपहा थाना कोतवाली देवगांव पर चुनाव के दौरान मतदान केंद्र में घुस कर मारपीट करने के मामले में गुंडा एक्ट लगाया गया है। वहीं नवी सरवर उर्फ नाटे पुत्र शोहराब निवासी बखरा थाना सरायमीर हालमुकाम देवगांव कस्बा की गौवध में हिस्ट्रीशीट खोली गई है।