फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडालों में स्थापित होने लगी देवी प्रतिमाएं

विज्ञापन
सगड़ी के मजनू चौक पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा । - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दशहरा की धूम अब शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक दिखने लगी है। पूजा पंडालों में जहां देवी प्रतिमाओं के स्थापना का क्रम शुरू हो चुका है तो वहीं पूजा समितियां अपने-अपने तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। सप्तमी तिथि पर कई पूजा पंडालों में देवी प्रतिमा की स्थापना के साथ ही पूजन का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर जिले में छह सौ से अधिक स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित होती है। सभी पूजा समितियां अपने-अपने पूजा पंडालों को आकर्षक बनाने में जुटी हुई है। शनिवार को सप्तमी तिथि पर कई पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित भी कर दी गई। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूजन का क्रम भी शुरू हो गया है। वहीं मौसम के चलते प्रभावित रहे पूजा पंडाल व साज-सज्जा के काम में तेजी आ गई है। शनिवार को सभी पूजा समिति अपने साज-सज्जा को अंतिम रूप देने में जुटे नजर आये। पूर्व की भांति इस बार भी पूजा समितियों में अपने-अपने पंडाल व साज सज्जा को आकर्षक बनाने की होड़ मची हुई है। शहर के बदरका मुहल्ले में सजाया जा रहा पूजा पंडाल सबसे आकर्षक नजर आ रहा है। कोलकाता के कलाकारों की आकर्षक सजावट अभी अधूरी है फिर भी लोगों को लूभा रही है। वहीं कटरा तिराहे पर पूजा पंडाल को अंतिम रुप देने में समिति के लोग जुटे हुए है। सड़क पर बिजली की सजावट का काम भी अंतिम दौर में पहुंच चुका है। रविवार को अष्टमी है और रविवार को सभी पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही पूजन का कार्य शुरू हो जायेगा। शनिवार को ही कई पूजा समितियों के पूजा पंडाल रोशनी से जगमग हो चुके थे। जिसके चलते सड़कों पर दशहरे की धूम नजर आने लगी थी।

सगड़ी के बरहपुर मे गोपाल साहनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा ।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें