फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने से आधे घंटे खड़ी रही गोदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास माहुल रोड क्रासिंग पर शनिवार को सिग्नल फेल होने से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस को चालक ने क्रासिंग पर रोक दिया। इससे क्रासिंग पर आधा घंटा तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर उमेश कुमार के निर्देश पर आन पेपर लिखित देकर चालक को गोदान को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया। आदेश पाते ही आधे घंटे बाद गोदान को चालक ने आगे बढ़ाया। मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस शनिवार को समय से चल रही थी। खुरासन रोड पर पहुंचने पर 11:12 बजे शाहगंज जाने के लिए स्टेशन मास्टर ने आउट किया तो क्रासिंग के बीच में गोदान पहुंची ही थी कि सिग्नल फेल हो गया। चालक ने गोदान को वहीं पर रोक दिया। इस दौरान गेट बंद रहने से जाम लग गया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि इसका स्टार्टर सिग्नल फेल हो गया था, जिसके कारण चालक ने गाड़ी को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें