फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे से हटेगा अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। क्षेत्र में सड़कों के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा और टैक्सी चालकों की मनमानी पर भी अंकुश लगाया जाएगा। यह बातें शनिवार को सीओ बूढ़नपुर महेंद्र कुुमार शुक्ला ने कही।
विज्ञापन

शनिवार को वह अपने कार्यालय परिसर में पत्र प्रतिनिधियों से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में छोटी-बड़ी घटनाओं पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। बाजारों में अवैध तरीके से दुकानदारों द्वारा रोड के किनारे अपनी दुकान के सामने सामानों को रखा गया है, जिसके कारण बाजार में अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इस अतिक्रमण को हटाया जाएगा ताकि बाजार को जाम से मुक्त कराया जा सके। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों द्वारा सड़क पर गलत तरीके से वाहनों को खड़ा कर सवारियों को बिठाया जाता है, जो जाम का कारण बनता है। इनकी मनमानी पर भी अंकुश लगाया जाएगा। अगर कोई वाहन इस तरह बेतरतीब खड़ा मिला तो उसका चालान किया जाएगा। तभी कस्बे को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें