फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब गोंडा से चलेगी गोदान एक्सप्रेस, 15 मई तक लागू रहेगा नया रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वोत्तर रेलवे ने घोषणा की है कि गोदान एक्सप्रेस (11055 / 11056) 15 मई तक गोरखपुर के बजाय गोंडा से चलेगी। यह ट्रेन अब गोंडा से बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और आजमगढ़ होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) पहुंचेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी आशिक कुमार ने बताया कि डाउन ट्रेन (11055) 15 मई तक गोंडा तक चलाई जाएगी, जबकि अप ट्रेन (11056) 17 मई तक गोंडा से चलेगी। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय से ना केवल आजमगढ़ बल्कि गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद और लखनऊ के यात्रियों को मुंबई जाने में सुविधा होगी। पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण कार्यों के चलते कई ट्रेनों का विस्तार किया गया है। इससे पूर्व गोरखपुर से चलने वाली गोदान एक्सप्रेस अब गोंडा से संचालित होगी। इससे पहले यह ट्रेन गोरखपुर से देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, सतना होते हुए मुंबई जाती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें