फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुदामा के मुट्ठी भर चावल पर रीझ गए भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। क्षेत्र के गोपालपुर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा के दूसरे दिन रविवार की रात कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का वर्णन किया। कहा कि सुदामा के मुट्ठी भर चावल पर भगवान रीझ गए। कथा वाचक व्यास श्री श्याम मुरारी महाराज जी ने कहा कि भिक्षाटन के बाद भी कई-कई दिन तक गरीब सुदामा का परिवार भूखा रहता था। सुदामा को पत्नी सुशीला ने मित्रता का वास्ता देकर श्रीकृष्ण से मिलने भेजा।
विज्ञापन

उन्हें जाते समय तीन मुट्ठी चावल दिए। वहां पहुंच कर सुदामा ने पहरेदारों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण को सूचना दी। इसके बाद भगवान नंगे पैर दौड़े चले आए और मित्र सुदामा को गले लगा लिया। महल में ले जाने के बाद सुदामा के पैर की फटी बेवाई को आंसुओं की धार से धोने लगे। श्री कृष्ण ने सुदामा जी से लेकर दो मुट्ठी चावल खाए और दो लोक सुदामा को दे दिए। जब तीसरी मुट्ठी चावल को हाथ लगाया तो तो रुक्मिणी जी ने कहा, भगवान अपने लिए भी कुछ रखिए। उधर दो मुट्ठी चावल के बदले सुदामा जी के यहां महल तैयार हो गया। जब सुदामा गांव आते हैं तो अपनी मड़ई न पाकर घबराते हैं। तब पत्नी सुशीला महल से बाहर आती हैं और सुदामा को भगवान कृष्ण की महिमा बताती है। इस मौके पर शिवाकांत पांडेय, अरविंद सिंह गुड्डू, नरसिंह, हंसा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें