एनसीएल की ब्लॉक-बी कोयला परियोजना में शुक्रवार को युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से इग्नाइटिंग यंग माइंड्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सिंगरौली के जिलाधिकारी एवं आईएएस अधिकारी गौरव बैनल ने शिरकत की।
उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यक्तित्व विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए युवाओं को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
गौरव बैनल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। यदि युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सही दिशा में आगे बढ़ें तो वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सामाजिक और आर्थिक न्याय की भावना के साथ प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का समान अवसर प्रदान करता है। संवाद