फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर पोलिंग पार्टियों को चिन्हित कर दें विशेष प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को ज्योति निकेतन विद्यालय एटलस टैंक के परिसर में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कहा कि कमजोर पोलिंग पार्टियों को चिह्नित कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षित किए जा रहे पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल, ईवीएम मशीन एवं वीवी पैट से संबंधित सवाल पूछे। कार्मिकों से पूछा कि मॉक पोल प्रक्रिया कब और कैसे की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रशिक्षित कार्मिकों का डमी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने डिस्पैच सेंटर, वीवी पैट मशीन, ईवीएम मशीन को कैसे लेना और ले जाना है तथा सीआरसी कब करना है और चुनाव के दौरान वीवी पैट, ईवीएम मशीन खराब होने पर किसे फोन कर सूचना देनी है, इसकी जानकारी देना का मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कमजोर पोलिंग पार्टी को चिह्नित कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। पोलिंग पार्टी को ईवीएम, वीवी पैट एवं सीआरसी, कंट्रोल रूम सेंटर का फोन नंबर एवं संबंधित क्षेत्र के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का नंबर साझा किया जाए, ताकि समस्या आने पर तत्काल सूचित कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित चुनाव चिह्न का बटन दबाने पर यदि वीवी पैट में दूसरे चुनाव चिन्ह की पर्ची दिखे तो तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देंगे। इस बार पोलिंग पार्टियों के लिए डिस्पैच सेंटर पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। डिस्पैच सेंटर से ही परिवहन विभाग की गाड़ी ले जाएगी तथा वापस भी डिस्पैच सेंटर पर पहुंचाएगी। कार्मिकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए डिस्पैच सेंटर पर पार्किंग एवं टोकन की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इसके बाद कर्मचारियों के मतदान के लिए फार्म 12, पोस्टल बैलट मतदान कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम पता करने के लिए किस से बात करनी है, उसके नाम, मोबाइल नंबर की साइनेज भी लगाई जाय। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, डीआईओएस डा. वीके शर्मा, बीएसए अतुल कुमार, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इं. कुलभूषण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें