मुबारकपर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में मालिक सरया सैय्यद बाबा के पास रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कई जनपदों से आए बालक एवं बालिका धावकों ने दौड़ लगाई। जिसमें बालिकाओं के रहा दबदबा।
मोहब्बतपुर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के बालक संवर्ग में पहले आठ सौ मीटर की दौड़ कराई गई। जिसमें कुल 20 बालकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अमरजीत यादव प्रथम, महेश द्वितीय, तथा सुधीर गोंड़ को तीसरा स्थान मिला। इस प्रकार बालिका संवर्ग में पूजा वर्मा गोरखपुर प्रथम, किरण वर्मा आजमगढ़ द्वितीय एवं मंशा अजमतगढ़ तीसरे स्थान पर रही। वहीं 1600 मीटर की दौड़ में मऊ जनपद के सुनील राजभर प्रथम, वनदेवी मऊ से धावक सुनील गोंड़ द्वितीय तथा जनपद आजमगढ़ के नरेंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम स्थान पाने वाले को पुरुस्कार में साइकिल, द्वितीय स्थान पाने वाले को फर्राटा फैन, तीसरा स्थान पाने वालों को सीलिंग फैन इसके अलावा नगद के साथ साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमित यादव व संचालन टीपू शाहगढ़ ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल सिंह, पूर्व वायु सेनाधिकारी रामधारी यादव, बेचन यादव, जगजीतन यादव, भोला यादव, राम विजय यादव, अवधेश कुमार, दुर्गेश यादव, रामकेवल प्रधान, आलोक , अविनाश यादव आदि उपस्थित थे।