फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: प्रेमी और उसके परिजनों के शादी से इंकार पर युवती ने फंदा लगाया, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 13 Dec 2020 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शनिवार की सुबह अपने कमरे में फंदा पर लटकी मिली। युवती एक युवक से शादी करना चाहती थी। लेकिन शनिवार की सुबह युवक व उसके पिता ने शादी से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


रानी की सराय के दिलौरी गांव की 18 वर्षीया सविता पुत्री हरिनाथ शनिवार की सुबह परिजनों के साथ बैठी हुई थी। युवती की शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान वह पड़ोसी के यहां गई और वापस लौटने पर अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाने गए।

कई आवाज देने के बाद भी न तो दरवाजा ही खुला न ही अंदर से कोई प्रतिक्रिया ही मिली। जिस पर परिजनों ने अंदर झांक कर देखा तो सविता धरन से रस्सी के सहारे लटक रही थी। परिजनों ने तत्काल प्रधान राजेश तिवारी को सूचना दी। प्रधान के आने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया।  रानी की सराय के एसओ रामायण सिंह ने बताया कि मृतका का किसी से प्रेम संबंध था। वह उसी से शादी करना चाहती थी। शादी न होने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता ने इत्फाकिया पुत्री द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें