फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लवयू...बोलने पर छात्रा ने मनचले को पीटा, ऑटो में छेड़खानी कर रहा था; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 17 Jan 2026 10:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: मनचले युवके के पिटाई की वीडियो काफी वायरल हो रही है। चलती ऑटो में वह लड़की से छेड़खानी भी कर रहा था। अपशब्द बोलने पर लड़की ने उसे सबक सिखाया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा किसी युवक को पीटते हुए नजर आ रही है। अन्य लोग भी उसके साथ मिलकर युवक को मार रहे हैं। छात्रा युवक पर आई लव यू... कहने का आरोप लगा रही है और कह रही है कि उसने सबकुछ रिकार्डिंग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर के एलवल क्षेत्र स्थित एक विद्यालय की दो छात्राएं छुट्टी के बाद ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा में पहले से बैठे एक युवक ने छात्राओं पर छींटाकशी और छेड़खानी शुरू कर दी। 

शुरू में छात्राओं ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक ने बाज नहीं आया तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढिया मस्जिद के पास ई-रिक्शा रुकवाया।
विज्ञापन

आरोप है कि छात्राओं ने युवक को ऑटो से उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी युवक की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, वीडियो में कुछ लोग युवक को मौके से फरार कराते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इस संबंध में शहर कोतवाल यजवेंद्र पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की सत्यता की पड़ताल के बाद दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें