फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हर घंटे दो सेमी बढ़ रही घाघरा, तटवर्ती इलाकों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में कटान की गति भी तेज हो गई है। बीते 24 घंटों में नदी के जलस्तर में बदरहुआं नाले पर 48 सेमी और डिघिया नाले पर 53 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की दर से जलस्तर में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से सहबदिया गांव और देवारा खास राजा के हाजीपुर पुल के पूरब में कटान तेज हो गई है। लगातार हो रही कटान से कई ग्रामीण भूमिहीन होते जा रहे हैं और खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
पिछले दिनों नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद जलस्तर में घटाव होने लगा था। लेकिन, एक बार फिर से इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से इस बार 14 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें