फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरहुंआ में 12 तो डिघिया में 16 सेमी बढ़ी घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित होने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। जलस्तर बढ़ने के साथ घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान शुरू कर चुकी है। कटान से प्रभावित लोग पलायन करने को विवश हैं। वहीं विगत 24 घंटों में घाघरा के जलस्तर में बदरहुंआ गेज पर 12 सेमी तो डिघिया गेज पर 16 सेमी की बढ़त दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

घाघरा नदी गांगेपुर के पास कटान कर रही है। खेती योग्य जमीन घाघरा नदी काट रही है। रिंग बंधा परसिया पहले ही काट चुकी है बाकी बचे हुए रिंग बंधे को भी काट रही है। रिंग बंधे के अंदर फसल सहित खेती की जमीन कट रही है। कुढ़वा रिंग बंधा जो घाघरा नदी काट चुकी है शेष बचे हुए बंधे को काट रही है। अब बंधे के अंदर की जमीन को काट रही है। मुख्य बंधे को घाघरा नदी की कटान से बचाने के लिए गांगेपुर के पास जो तीन ठोकरों का निर्माण हो रहा है उनकी मिट्टी कटकर घाघरा में बह गई है। देवारा खास राजा के बगहवा का पुरा, साधु का पुरा, बासु का पुरा में कटान अभी थमी हुई है। जिससे देवारा वासियों में राहत की सांस है लेकिन धीरे-धीरे कटान प्रभावित गांव के लोग पलायन कर रहे हैं। बदरहुआ गेज पर विगत 24 घंटों में 12 सेमी और डिघिया गेज पर 16 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार की शाम चार बजे दिन डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 68. 61 मीटर था जो बुधवार को 68.77 मीटर हो गया। मंगलवार की शाम बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 69. 30 मीटर रहा जो बुधवार को 69. 42 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें