फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया पर बह रही घाघरा, बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
सगड़ी के बांका बुढ़न पट्टी पुलिया पर बाढ़ का पानी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। नदी दोनों ही गेजों पर तेजी से बढ़ रही है। डिघिया गेज पर नदी खतरा बिंदू से तीन सेमी नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी कटान भी तेजी से कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71: 22 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार को 12 सेमी बढ़कर 71.34 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर रविवार को 70.16 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 21 सेमी बढ़कर 70.37 पर पहुंच गई। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। देवारा खास राजा के मुरारी का पुरवा, त्रिलोकी का पुरवा और अचलनगर के दुबान, गरीब दुबे और अचल सिंह में कटान हो रही है। तो वहीं सेमरी गांव के मल्लह पुरवा और पहाड़पुर में कटान हो रही है। घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हुआ है। जिससे गांव में बाढ़ का डर सताने लगा है। अभी पानी से घिरे गांव धीरे-धीरे खाली हुए थे और फिर से पानी बढ़ना शुरू हो गया है। बांका बुढन पट्टी गांव से महुला गढ़वल बांध संपर्क मार्ग पर ग्राम प्रधान कुशहर निषाद द्वारा एक पुलिया का तीन वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया है। पुलिया के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। एकमात्र यही रास्ता है जिससे महिला और पुरुष गाड़ी से आते जाते हैं ,पैदल भी लोग आ जा रहे हैं। बाढ़ के समय पुल के ऊपर करीब ढ़ाई फीट पानी भरा था। आज फिर पुलिया के ऊपर पानी बहना शुरू हो गया है।

सगड़ी के सेमरी में घाघरा की कटान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें