फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बिंदू से 29 सेमी ऊपर बह रही घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्घि लगातार जारी है। नदी वर्तमान में डिघिया नाले पर खतरा बिंदू से 29 सेमी ऊपर बह रही है। नदी में तेजी से हो रही कटान और बढ़ते जलस्तर को देख इसके किनारे बसे गांवों के लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

घाघरा नदी में 175000 पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जिसके कारण इसके जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी का क्रम दो दिन से जारी है। विगत 24 घंटे में नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले और डिघिया नाले पर 21-21 सेमी बढ़ा। सोमवार को बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.25 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को 21 सेमी बढ़कर 71.46 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर सोमवार को नदी का जलस्तर 70.48 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को 21 सेमी बढ़कर 70.69 मीटर हो गया। जलस्तर बढ़ने के साथ ही देवारा खास राजा गांव के जगदर के पुरवा में कटान तेज हो गई है।
कटान रोकने और मुआवजे को लेकर कटान पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
लाटघाट। देवारा क्षेत्र में घाघरा ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में लेती जा रही है। जिस पर लगाम न लगने और कटान पीड़ितों को मुआवजा ने मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को रौनापार थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि देवारा खास राजा गांव के मुरारी का पुरवा 2017-18 में कट गया यहां के लोग लालधर का पुरवा में विस्थापित हो गए। फिर घाघरा नदी की कटान तेज हो गई और यह लालधर का पूर्वा भी घाघरा के कटान की जद में आ गया। गांव के विजई पटेल ने कहा कि 24 घंटे में करीब 10 बीघा जमीन गन्ना और धान का फसल घाघरा में कट चुकी है। आठ अगस्त को एडीएम वित्त और एसडीएम सगड़ी देवारा खास राजा गांव पहुंचे। कटान पीड़ितों को तत्काल जमीन मुहैया कराने के लिए लेखपाल पंकज कुमार को कहा था लेकिन आज तक लेखपाल ने जमीन आवंटित नहीं कराया और ना ही कटान पीडितों को मुआवजे का भुगतान किया गया। ग्राम प्रधान इरावती यादव ने बताया कि विस्थापितों के लिए जमीन गांव में दो जगह आरक्षित की गई है। इसके लिए आवंटन करने की प्रक्रिया लेकपाल की लापरवाही से बाधित है। रौनापार थाने पर पहुंचे लोगों को बाढ़ संघर्ष समिति के संरक्षक नर्वदेश्वर मिश्रा ने डीएम से मिलने की बात कहकर प्रदर्शन को समाप्त कराया। इस मौके पर लोरिक पटेल, लालधर, विजयी, जगधर, राधेश्याम, जगरोपन, बांकेलाल, राम बुझारत, गंगा यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें