फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल प्रेरणा एप का किया विरोध

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रेरणा ऐप के विरोध में जुलूस निकालते शिक्षक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के आह्वान पर प्रेरणा एप के विरोध और 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सोमवार को सड़क पर उतरे। रिक्शा स्टैंड से मशाल जुलूस निकालकर विरोध किया। मशाल जुलूस में प्रेरणा एप गो बैक, पुरानी पेंशन बहाल करो आदि के नारे लगाते हुए रिक्शा स्टैंड, कलेक्ट्री कचहरी, स्टेट बैंक होते रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इससे पहले रिक्शा स्टैंड पर हुई जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार प्रेरणा एप के माध्यम से शिक्षकों को बदनाम कर प्राथमिक शिक्षा को निजी हाथों सौंपना चाहती है। सरकार की निजीकरण की साजिश को शिक्षक सफल नहीं होने देंगे। जिला मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि प्रेरणा एप की व्यवस्था से शिक्षकों की निजता का हनन होगा। यह शिक्षकों को अपमानित और कलंकित किए जाने का प्रयास है। पूर्व प्रांतीय महामंत्री वेदपाल सिंह ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन, बीमा योजना, परिवार कल्याण भत्ता सहित अन्य उपलब्धियों का समाप्त करने षडयंत्र कर रही है। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही र्है। इस व्यवहार के लिए सरकार को कीमत चुकानी पड़ेगी। मशाल जुलूस में उमाशंकर सिंह, डा. धर्मराज सिंह, रामबचन यादव, मंजूलता, शोभनाथ गुप्ता, राकेश सिंह, हरि प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह, जय शंकर सिंह, प्रमोद लाल श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक-शिक्षका शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश राय ने किया।
प्रेरणा एप के विरोध में पूर्व मंत्री को दिया ज्ञापन
जहानागंज। प्रेरणा एप के विरोध में सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जहानागंज के ब्लाक अध्यक्ष और ब्लाक मंत्री के नेतृत्व में श्री चंद्रशेखर स्मारक टस्ट पहुंच पूर्व मंत्री व विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हमारे ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय धरवारा प्रथम के सहायक अध्यापक ओमप्रकाश प्रजापति प्रेरणा एप के दबाव में जल्दी से विद्यालय पहुंचने के चक्कर में दुर्घटना के शिकार हो गए। बस से धक्का लगने से उनका पैर टूट गया। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे उपर जबरदस्ती यह एप थोपना चाहती है। जिसे हम शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर ब्लाक मंत्री शिवप्रकाश चौबे, विवेक सिंह, विकास सिंह, कमलेश पांडेय, अमित राय, अयोध्या सिंह, भुपेंद्र नाथ मिश्रा, कृण्णानंद विश्वकर्मा, वेदव्यास मिश्र, इंद्रासन प्रजापति, मनोज चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें